जायस (अमेठी)। ब्लॉक बहादुरपुर चौराहे से तिलोई रोड स्थित एक खेत में क्राप कटिंग करने गए लेखपाल से खातेदार की मारपीट हो गई। लेखपाल ने आरोप लगाया है कि किसान ने उनसे मारपीट की।
ब्लॉक बहादुरपुर के ग्राम सभा बहादुरपुर में तैनात लेखपाल मनोज गौतम ने पुलिस को तहरीर दी है। कहा है कि मंगलवार की दोपहर पूरे दिखित गांव में एक किसान के खेत में क्राॅप कटिंग (फसल की अनुमानित पैदावार) करने गए थे। वहां कृषक भी मौजूद था।
लेखपाल के अनुसार, औपचारिकता के दौरान कृषक मारपीट पर आमादा हो गए। किसी तरह जान बचाई। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया की लेखपाल ने बुधवार की सुबह तहरीर दी है, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।