फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बीएचईएल में हादसा, ट्रेलर चालक की मौत

Wed, 30 Jul 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) परिसर में मंगलवार सुबह ट्रेलर पर लोडिंग करते वक्त स्टील की प्लेट चालक के ऊपर गिर गई। गंभीर हालत में ट्राॅमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। बीएचईएल के महाप्रबंधक शिव प्रकाश ने चालक के परिजनों को 10 लाख रुपये बीमा लाभ दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन





आजमगढ़ जिले के हैदराबाद मेहनगर के शिशियांवा निवासी प्रहलाद यादव (27) मध्य प्रदेश के रीवा जनपद के चोरहट बैजनाथ गांव निवासी खलासी दयाशंकर के साथ बीएचईएल परिसर में रविवार को माल लोड करने पहुंचे थे। दयाशंकर ने बताया कि मंगलवार सुबह क्रेन से ट्रेलर पर लोडिंग के दौरान स्टील की प्लेट प्रहलाद के ऊपर गिर गई। वहां मौजूद मजदूरों ने प्लेट उठाकर उन्हें बाहर निकाला।


गंभीर रूप से घायल प्रहलाद को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें जगदीशपुर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्राॅमा सेंटर पहुंचने से पहले ही प्रहलाद की मौत हो गई। कमरौली एसओ मुकेश पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में यह स्पष्ट हुआ है कि लोडिंग के समय सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते यह दुर्घटना हुई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




परिजन को मिलेगा 10 लाख का बीमा लाभ
बीएचईएल के महाप्रबंधक शिव प्रकाश ने बताया कि परिसर में प्रवेश करने वाले सभी ट्रांसपोर्ट कर्मियों का बीमा होता है। मृतक चालक प्रहलाद यादव को भी बीमा कवर प्राप्त था। नियमानुसार परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि लोडिंग के दौरान सुरक्षा के मानकों का पालन किया गया था। लोडिंग के समय ट्रेलर पर लकड़ी का गुटका लगाने के दौरान प्रहलाद फिसलकर घायल हो गए थे। उन्हें बेहतर उपचार दिलाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। कंपनी स्तर पर परिजनों से संपर्क कर सहायता की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें