मुसाफिरखाना (अमेठी)। स्थानीय थाने से गुजरने वाले हाईवे पर शनिवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर तीन लोग सवार थे। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।सुल्तानपुर के कुड़वार थाने के रामपुर मठा गांव निवासी संदीप बाइक से दुर्गा (28) और तानू के साथ किसी काम के सिलसिले में मुसाफिरखाना आ रहे थे। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर धरौली पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारते हुए मौके से भाग निकला। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दुर्गा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल संदीप व तानू की हालत नाजुक देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर वाहन की तलाश की जा रही है।