फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बेकाबू टेंपो पलटा, सात महिला समेत 10 घायल

Sun, 02 Apr 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। पोषण मेले से महिलाओं को लेकर लौट रहा टेंपो विशेषगर-रामगढ़ मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में सात महिला समेत 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से चार को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अमेठी के रामलीला मैदान में आयोजित पोषण मेले में प्रतिभाग करने के लिए महिलाएं आई थीं। मेला समाप्त होने के बाद सभी महिलाएं टेंपो से घर लौट रहीं थी। सवारी लेकर अमेठी से निकला टेंपो रामगढ़ के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार सुन लोगों ने पुलिस के साथ एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। पुलिस कर्मी व एबुंलेंस कर्मियों ने घायलों को सीएचसी संग्रामपुर पहुंचाया।

अस्पताल में घायलों की पहचान रामगढ़ निवासी इंद्रजा सिंह, बढ़ईपुर निवासी निर्मला, रमईपुर निवासी निशा व बबलू, सैदपुर निवासी राजकुमारी, विशेषरगंज निवासी सीता, कांति तिवारी, विमला, व अमिलेश के रूप हुई। घायलों में एक सात वर्षीय बालक था जिनका नाम पता नहीं चल सका। प्राथमिक उपचार के बाद चार की हालात नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामूली रूप से चोटिल महिलाओं को दवा देने के बाद चिकित्सकों ने घर जाने की अनुमति दी।
विज्ञापन


एसडीएम प्रीति तिवारी सीएचसी के साथ जिला अस्पताल पहुंचीं और उपचार की जानकारी लेते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। दुर्घटना के बाद पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक निर्मल सिंह ने बताया कि घटना से जुड़ी अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें