फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बारिश में संपर्क मार्ग बहा, आवागमन बाधित

Fri, 07 Aug 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बारिश के कारण बहा धम्मौर-हारीपुर संपर्क मार्ग। स्रोत : स्थानीय
विज्ञापन
मुंशीगंज। पहली ही तेज बारिश में धम्मौर-हारीपुर संपर्क मार्ग का करीब 10 फीट हिस्सा बह गया। हारीपुर गोशाला के पास सड़क धंसने से 20 गांवों के करीब 25 हजार लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। मरीजों, विद्यार्थियों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को अब इलाज, बाजार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए करीब पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन



धम्मौर-हारीपुर संपर्क मार्ग ब्लॉक भेटुआ के कई गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ता है। सड़क धंसने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद सड़क का बड़ा हिस्सा गहरे गड्ढे में बदल गया है, जिससे हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। संतोष यादव, संजय अग्रहरि, लालचंद्र और राजकुमार अग्रहरि ने बताया कि मार्ग बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है।


हारीपुर बाजार निवासी संतोष अग्रहरि ने बताया कि पिछले वर्ष भी इसी स्थान पर सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी, लेकिन स्थायी मरम्मत नहीं कराई गई। ऋषि यादव ने बताया कि यह मार्ग सुल्तानपुर और भेटुआ सीएचसी पहुंचने का सबसे सीधा रास्ता है। घटकौर, हीरापुर, महाना समेत आसपास के गांवों के लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता पतिराम यादव ने बताया कि मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें