फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीसी में थम नहीं रहा संक्रमित मिलने का सिलसिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शहर के टिकरिया स्थित एसीसी कॉलोनी में संक्रमित के संपर्क में आने की वजह से लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला समाप्त नहीं हो रहा है। शुक्रवार देर रात आई रिपोर्ट में भी कॉलोनी के एक युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने कालोनी को पूरी तरह संक्रमण मुक्त बनाने के साथ ही संपर्क में आए लोगों की जांच कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आई शहर की एसीसी कॉलोनी में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार देर रात प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में पहले से संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में आने से एसीसी कॉलोनी में रहने वाला एक युवक कोरोना संक्रमित मिला। प्रयोगशाला की रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने पहले से ही कंटेनमेंट जोन घोषित क्षेत्र को दोबारा संक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया।
डीएम ने परिसर को संक्रमण मुक्त बनाने के लिए मजिस्ट्रेट की अगुवाई में गठित टीम को विशेष रूप से सक्रिय होकर संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित कर थर्मल स्क्रीनिंग कर निर्धारित प्रारूप पर सूचना जुटाते हुए सभी की सैंपलिंग कराने का निर्देश दिया। डीएम ने एसीसी कॉलोनी के साथ अन्य घोषित कंटेनमेंट क्षेत्र के लोगों को घर के अंदर रहने, बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करने तथा मोबाइल में आरोग्य सेतु व आयुष कचव एप डाउनलोड करने की अपील की है। एसीसी कॉलोनी में लगातार संक्रमित मिलने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें