अमेठी सिटी। मिशन प्रबोधन के अंतर्गत बुधवार को राजकीय हाईस्कूल अफुइया में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में ईदुन्निशा प्रथम, रियांशी द्वितीय व अनुशिका तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में विभा व रोमी ने प्रथम तो अल्पा, कल्पना व नेदिनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में आस्था सिंह, जाह्नवी तिवारी व लाडली क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही।
निबंध लेखन में आर्या ने प्रथम, रियांशी ने द्वितीय और सोहिल ने तृतीय स्थान हासिल किया। क्विज प्रतियोगिता में अल्का सिंह पहले, अंजली सिंह दूसरे व विकास तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाध्यापक गीता श्रीवास्तव ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि सफलता के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन और समय का सदुपयोग आवश्यक है।