फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बैडमिंटन में आसमीन व कैरम में दीपिका अव्वल

Tue, 08 Sep 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 राजकीय इंटर कॉलेज इन्हौना में प्रतियोगिता में खेलती छात्राएं। स्रोत : स्कूल  
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय इंटर कॉलेज इन्हौना में सोमवार को खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने बैडमिंटन, कैरम और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बैडमिंटन प्रतियोगिता में आसमीन ने पहला स्थान हासिल किया। मो. रेहान दूसरे और नेहा बानो तीसरे स्थान पर रहीं। कैरम प्रतियोगिता में दीपिका तिवारी ने बाजी मारी। गुलनाज ने दूसरा और रोजी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आर्यभट्ट टीम विजेता रही, जबकि गोलवलकर टीम उपविजेता बनी।

प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह नजर आया। खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। प्रधानाचार्य अजय शुक्ला ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें