फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निबंध में आराध्या ने मारी बाजी

Fri, 28 Nov 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मिशन प्रबोधन के अंतर्गत बृहस्पतिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज राघीपुर में आयोजित शैक्षिक गोष्ठी और प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अध्ययन कौशल, ज्ञान क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विषय समझ मजबूत करना रहा।
विज्ञापन



निबंध प्रतियोगिता में आराध्या प्रथम, सुधा द्वितीय और वर्षा तृतीय स्थान पर रहीं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में इच्छा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्षा को दूसरा और लक्ष्मी को तीसरा स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता में इच्छा ने बाजी मारी। आराध्या दूसरे और अर्चना तीसरे स्थान पर रहीं।


गोष्ठी में प्रधानाचार्य शैलेंश पांडेय ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और आत्म अनुशासन अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा में ज्ञान के साथ धैर्य और आत्मविश्वास सफलता का आधार बनते हैं। कठिन विषयों पर निरंतर अभ्यास प्रगति का मार्ग खोलता है। इस अवसर पर शिक्षक नवीनकांत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें