फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 06 Jun 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज ​स्थित अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। स
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी के बीच बढ़ती बिजली कटौती, महंगी बिजली दरों और उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए बिजली व्यवस्था में सुधार करने की मांग की।
विज्ञापन



ज्ञापन में कहा गया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती हो रही है। इससे छात्रों की पढ़ाई, व्यापारिक गतिविधियां, पेयजल आपूर्ति तक बाधित हो रही है। कार्यकर्ताओं ने अघोषित कटौती पर तत्काल रोक लगाने तथा सभी क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही बढ़ती मांग को देखते हुए बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए समयबद्ध कार्ययोजना लागू करने की भी मांग उठाई।


कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि कई उपभोक्ता स्मार्ट मीटरों की कार्यप्रणाली और अधिक बिलिंग को लेकर शिकायतें कर रहे हैं। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग शुक्ला, दीपक चंद्रा, पंकज तिवारी, चंचल तिवारी, प्रमोद मिश्रा, पूनम वर्मा, अनीता, किरण गौतम, कमलेश यादव और जशोदा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें