अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल रानीगंज में सोमवार को खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विभिन्न स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा दिखाई।
बैडमिंटन में लक्ष्मी ने पहला, गुलनाज ने दूसरा और प्रियांशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्राओं की कुर्सी दौड़ में आंचल प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय और मोनिका तृतीय स्थान पर रहीं। रस्सीकूद में मोनिका ने पहला, लक्ष्मी ने दूसरा और गुलनाज ने तीसरा स्थान हासिल किया। कैरम बोर्ड में मो. तौसीफ प्रथम, प्रदीप कुमार द्वितीय और आकाश तृतीय रहे।
प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों ने एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाया। प्रधानाचार्य रेखा यादव ने कहा कि खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
जीआईसी में आज होगी कार्यशाला
अमेठी सिटी। 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026-27 के तहत जिला स्तरीय मार्गदर्शक शिक्षक कार्यशाला मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज गौरीगंज में होगी।
इसमें शिक्षकों को विद्यार्थियों के विज्ञान एवं नवाचार आधारित प्रोजेक्ट तैयार कराने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कक्षा छह से आठ तक के 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थी दो-दो के समूह में शिक्षक के निर्देशन में प्रोजेक्ट या लघु शोध तैयार करेंगे।
जिला स्तर पर चयनित प्रोजेक्ट अक्तूबर में प्रस्तुत किए जाएंगे। विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण 15 अगस्त तक होगा। बीएसए संजय तिवारी ने बीईओ को प्रत्येक विद्यालय से कम से कम एक गणित या विज्ञान शिक्षक की सहभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।