फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अमेठी कोतवाली पुलिस ने बुधवार को चोरी की बाइक के साथ खेरौना बारामासी निवासी विशाल यादव (24) को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी श्वेताभ भास्कर ने बताया कि इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी कस्बे में वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार विशाल को रोककर कागजात मांगे गए। वह कागजात नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने बताया कि बाइक 12 अक्तूबर को कस्बे की एसडीएम कॉलोनी से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया। अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें