फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Sun, 05 Apr 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल। सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के केवटली गांव निवासी कुश कुमार (26) की शनिवार को बाजारशुकुल-रानीगंज मार्ग पर नोहरेपुर गांव के पास अज्ञात बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बाइक सवार की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन




बल्दीराय थाने के चौकीदार पलटू राम के मुताबिक उनका बेटा कुश कुमार दिल्ली में कपड़े की दुकान पर काम करता था। गेहूं फसल की कटाई कराने के लिए शुक्रवार को दिल्ली से अपने एक दोस्त संग निजी बस से घर आ रहा था। रात में फोन में बस पर सवार होने की बात बताई थी। शनिवार सुबह रानीगंज में बस से उतरने के बाद बेटा सवारी का इंतजार कर रहा था, तभी बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी बाजाशुकुल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया गया।


पुलिस ने फोन कर उन्हें मामले की जानकारी दी। परिजनों संग वह जिला अस्पताल आए तो पता चला कि बेटे की मौत हो चुकी है। कुश की मौत की जानकारी के बाद गौरीगंज पोस्टमार्टम हाउस आए पिता पूल्टूराम का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई सरजू और लव गमगीन हैं। लव ने रोते हुए कहा कि घर पर मां मंजू कुश की प्रतीक्षा कर रही हैं। कैसे बताएं कि अब कुश नहीं आएगा। बहन पूजा और लक्ष्मी भी भाई का इंतजार कर रही हैं। एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें