फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Sun, 15 Mar 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कमरौली केसोना गांव में राजीव सिंह के गमगीन परिजन।
विज्ञापन
कमरौली। सोना गांव निवासी राजीव सिंह (20) शुक्रवार रात लखनऊ के गोसाईगंज के पास हादसे में घायल हो गए। इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। उनका शव गांव आया तो परिजन में कोहराम मच गया। हादसे में उनका साथी अतुल सिंह (19) भी घायल हुआ जिसका इलाज लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन


सत्यबहादुर के अनुसार, शुक्रवार को भतीजा राजीव गांव के ही अतुल के साथ पिकअप से मुर्गियां लेकर लखनऊ जा रहा था। गोसाईगंज क्षेत्र में हाईवे पर अचानक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। घायल राजीव सिंह की हालत गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई।

शनिवार दोपहर जब राजीव का शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। राजीव तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। परिवार में एक बहन और तीन भाई हैं। सबसे छोटे सदस्य की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घर पहुंचे। ग्रामीणों ने परिजनों को सांत्वना दी। युवक की असमय मौत से गांव में दिनभर शोक और सन्नाटा बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें