फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खेत में पानी लगाने गए युवक की करंट लगने से मौत

Wed, 13 Nov 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की शाम खेत में पानी लगाने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



अमेठी कोतवाली क्षेत्र के शहरी गांव निवासी विराग यादव (22) देर शाम गेहूं बोआई के लिए खेत में पानी भरने गया था। काफी देर तक विराग के वापस नहीं आने पर परिजन तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे। वहां बिजली के खंभे के पास विराग संदिग्ध हालात में मृत मिला। परिजनों का कहना है कि विराग की करंट लगने से मौत हुई है। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


विराग तीन भाई व तीन बहनाें में से दूसरे नंबर का था। वह खेती कर परिवार चलाने में माता-पिता का सहयोग करता था। एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया करंट से झुलसने से मौत प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें