फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खुद की वरीक्षा का निमंत्रण देने गए युवक की हादसे में मौत

Mon, 15 Apr 2024 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। साथी के साथ अपनी ही वरीक्षा का निमंत्रण बांटने गए एक युवक की शनिवार की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसा कमरौली इलाके में महोना मार्ग पर हुआ।
विज्ञापन


कमरौली थाना क्षेत्र के पलिया पश्चिम गांव निवासी जीतेंद्र कुमार (26) पुत्र भारत लाल की रविवार को वरीक्षा होनी थी। निमंत्रण बांटने के लिए गांव के ही अपने साथी प्रदीप कुमार के साथ शनिवार को गया था। निमंत्रण बांट कर वह रात साढ़े नौ बजे बाइक पर सवार होकर साथी के साथ लौट रहा था।
दोनों कमरौली थाना क्षेत्र में महोना मार्ग पर कोइलारा गांव के पास पहुंचे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने इनके परिवार वालों को सूचना देकर सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने देररात जीतेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रदीप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल को जगदीशपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों के मुताबिक हेलमेट टूटकर चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन

एसओ कमरौली अविनेष कुमार का कहना है कि हादसे के बाद घायलों को जगदीशपुर सीएचसी ले जाया गया था। वहीं युवक की मौत हुई है।





खुशियों की जगह घर में छाया मातम



घर के जिम्मेदार जीतेंद्र कुमार के घर में जहां रविवार को उसकी वरीक्षा को लेकर खुशियां होनी चाहिए थीं, वहां आज मातम छाया है। वह परिवार को संभाले हुए था। उसके पिता भारत लाल व बड़ा भाई धर्मेंद्र बीमार रहते हैं। छोटा भाई पंकज सूरत में काम करता है। जीतेंद्र ही चाट का ठेला लगा कर परिवार चलाता था। अब उसके घर में इतनी जिम्मेदारी संभालने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें