फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वाहन की चपेट में आया युवक, मौत

Wed, 14 May 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। क्षेत्र के कठौरा स्थित यूपीसीडा आवासीय कॉलोनी निवासी मेराज ( 44) की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



डॉ. जावेद ने बताया कि उनका भाई मेराज गांव के पास स्थित लखनऊ-वाराणसी हाईवे पैदल पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में मेराज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया।


थाना प्रभारी कमरौली ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम करवाने को तैयार नहीं हैं और न ही किसी प्रकार की तहरीर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मेराज अहमद की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी बबली बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें होश में लाने के लिए बार-बार पानी के छींटे मारते रहे और ढांढस बंधाते रहे। मेराज का 13 वर्षीय बेटा फरहाज अब पिता के साए के बिना जिंदगी की राह पर अकेला खड़ा है। पिता एजाज अहमद ने गमगीन स्वर में कहा कि जिसे गोद में खिलाया था, आज उसके जनाजे में शामिल होना पड़ा। भाई डॉ. जावेद अहमद पूरे परिवार को संभालने की कोशिश में लगे रहे। वहीं, पैतृक गांव सुल्तानपुर के गोसाईगंज मधुबन में रह रहे बड़े भाई मोहम्मद अकबर घटना की सूचना मिलते ही कॉलोनी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें