फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध हालात में कुएं में रस्सी से लटका मिला युवक, मौत

Mon, 21 Apr 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। क्षेत्र के सत्थिन गांव में शनिवार देर रात संदिग्ध हालात में अंकित (22) कुएं में रस्सी के सहारे लटका मिला। जब तक युवक को बाहर निकला गया, तब तक उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



ग्रामीणों के मुताबिक अंकित ने रात में कुछ नशा कर लिया था, जिससे नाराज होकर उसकी मां आशा देवी ने उसे डांटा और समझाया भी। नाराज होकर अंकित घर से बाहर निकला और पास के ही पुराने कुएं में रस्सी के सहारे लटक गया। जब तक परिजनों और ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि अंकित अक्सर नशे में रहता था, लेकिन यह कदम उसने अचानक क्यों उठाया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।



थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि मृतक की मां आशा देवी ने मामले की सूचना दी है। अभी तक की जांच में आत्महत्या करने की बात सामने आई है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगी। यदि कोई तहरीर मिलती है या जांच में संदिग्ध तथ्य प्रकाश में आता है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें