फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पानी भरने के विवाद में युवक पर किया हमला

Sun, 21 Sep 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शिवरतनगंज के गदुआपुर गांव में शुक्रवार सुबह नल से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने मिलकर रोहित शर्मा (32) पर धारदार हथियार और डंडों से हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजनों ने घायल युवक को रायबरेली एम्स में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन




वहां चिकित्सकों ने बताया कि उसकी एक आंख की रोशनी हमेशा के लिए चली गई। इस मामले में चार लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़ित की पत्नी ज्योति शर्मा ने बताया कि उनके घर के सामने लगे नल को लेकर कहासुनी हुई थी।
उसी रंजिश में पड़ोसी शिवकुमार, बालगोविंद, सुनीता और शालिनी घर में घुस आए। चारों ने मिलकर उनके पति पर कुल्हाड़ी और डंडों से वार किया। बचाने पहुंचीं ज्योति को भी लाठियों से पीटा गया। उन्होंने कहा कि घटना का वीडियो उनके पास है, जिसमें सभी आरोपी हथियार लहराते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन



ज्योति के अनुसार शोर सुनकर नाना राधेश्याम और नानी सूरजकली दौड़े। बचाने की कोशिश करने पर हमलावरों ने उन्हें भी लात-घूंसों और डंडों से पीट दिया। बालगोविंद ने रोहित के सिर और आंख पर वार किया, जिससे आंख फूट गई। पीड़िता ने बताया कि शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए तो आरोपी भाग गए।


घायल युवक को सिंहपुर अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लोधवारी तिलोई रेफर किया, वहां से रायबरेली एम्स भेजा गया। एम्स में जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उसकी बायीं आंख की रोशनी हमेशा के लिए खत्म हो चुकी है। थाना प्रभारी शिवरतनगंज विवेक सिंह ने कहा कि चारों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें