फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गोमती नदी में नहाते समय डूबा युवक, मौत

Mon, 13 Apr 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल। जगदीशपुर के पूरब देवकली गांव निवासी शाहिद अफरीदी (19) की रविवार को सत्थिन घाट पर गोमती नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



परिजनों के अनुसार रविवार दोपहर करीब एक बजे शाहिद अपने भाई तकसीर और गांव के अबसार, जुनैद, महबूब, रेहान तथा आसिफ के साथ बाइक से सत्थिन घाट पहुुचे थे। सभी लोग नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान शाहिद अचानक गहरे पानी में चला गए और डूबने लगे। साथ मौजूद लोगों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद मांगी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई।



करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद शाहिद को घटनास्थल से लगभग 300 मीटर दूर पानी से बाहर निकाला गया। आनन-फानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजारशुकुल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में नहाते समय डूबने की बात सामने आई है। परिवार की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें