फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तबीयत खराब होने से युवक की मौत

Fri, 02 May 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जायस क्षेत्र के शेखाना मोहल्ला निवासी शहवाज (26) की बृहस्पतिवार को सूरत से लौटते समय रायबरेली में तबीयत खराब होने से मौत हो गई। इसकी सूचना पर मोहल्ले में मातम पसर गया। छह अप्रैल को ही घर में शादी के बाद दोबारा बेटे के आने की राह देख रही मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



कांग्रेस नेता शकील इद्ररीशी ने बताया कि शहवाज सूरत में मजदूरी करता था। छह अप्रैल को शादी के बाद आठ दिन पहले पत्नी को मायके छोड़कर रोजगार के लिए सूरत गया था। तबीयत खराब होने पर वह सूरत से आ रहा था। बृहस्पतिवार को लखनऊ से बस पकड़कर घर के लिए रवाना हुआ, लेकिन रास्ते में रायबरेली में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।



शहबाज की मौत से परिजन गमगीन हैं। शहवाज के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मां हसीना, भाई और बहन पर अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर का इकलौता कमाऊ सदस्य चला गया। घर में अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मां बार-बार बेटे की तस्वीर से लिपटकर रो पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें