फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डंपर की चपेट में आकर युवक की माैत, हाईवे जाम कर प्रदर्शन

विज्ञापन
माधवपुर गांव में घटनास्थल पर मौजूद लोग व पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के मेदनमवई गांव निवासी संतोष ओझा (42) की मंगलवार रात बांदा-टांडा हाईवे पर डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



परिजनों के अनुसार संतोष मंगलवार को गौरीगंज के माधवपुर गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम स्थल के सामने से गुजर रहे हाईवे किनारे खड़े थे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने हाईवे जाम कर कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग की। करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया। इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
विज्ञापन



बिलख उठा परिवार

संतोष की मौत की खबर मिलते ही पत्नी केशकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उन्होंने बताया कि संतोष ने फोन पर कहा था कि वह घर लौट रहे हैं। बेटे आशुतोष और बेटी शिवानी समेत पूरे परिवार में कोहराम मच गया। बहन साधना बेसुध हो गईं, जबकि भाई संजय, अरुण और जितेंद्र सहित अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं।


स्मृति इरानी ने जताई शोक संवेदनाएं

घटना की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने फोन पर स्मृति इरानी से परिजनों की बात कराई। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें