अमेठी सिटी। संग्रामपुर के इटौरी गांव निवासी राम आसरे यादव (40) बुधवार दोपहर के समय बारिश के बाद मकान की छत पर जमा पानी निकालने लगे। जैसे ही उन्होंने पाइप में हाथ डाला, अंदर छिपे सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।