फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गढ़ामाफी धाम में महिला की खींची चेन

Tue, 24 Jun 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुंशीगंज के गढ़ामाफी धाम में मंगलवार सुबह दर्शन करने पहुंची महिला की सोने की चेन खींच ली गई। पीड़िता और उनके घरवालों ने सजगता दिखाते हुए चेन स्नेचर महिला को तुरंत पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से चेन बरामद कर ली गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



टंडवा गांव की मीना देवी अपनी भाभी सुमन यादव और भाई रामपाल यादव के साथ गढ़ामाफी धाम दर्शन करने गई थीं। इसी दौरान मीना देवी की सोने की चेन खींच ली गई है। मीना को तुरंत चेन खींचने का आभास हो गया और जब हलचल का आभास हुआ तो उन्होंने पीछे मुड़कर देखा। एक संदिग्ध महिला पास में खड़ी मिली। शक होने पर उन्होंने भाभी और भाई की मदद से महिला को वहीं पकड़ लिया।



पूछताछ करने पर उसने अपना नाम बिंदू उर्फ सकीना बताया। वह सुल्तानपुर के दूबेपुर की मूल निवासी है और फिलहाल गौरीगंज कस्बे में ओवरब्रिज के नीचे झुग्गी में रह रही है। बिंदू की तलाशी ली गई तो उसके पास मीना की चेन बरामद हो गई। इंस्पेक्टर शिवाकांत तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। पकड़ी गई महिला ने पहले भी चोरी करने की बात स्वीकार की। महिला का चालान कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें