फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महिला को बंधक बनाकर लूटे पांच लाख के जेवर

Wed, 24 Sep 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी के जमालपट्टी गांव में लूट के बाद गमगीन पीड़िता। स्त्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
अमेठी। डेढ़ पासर के जमालपट्टी गांव में मंगलवार शाम बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला को बंधक बनाया और जमकर लूटपाट की। वारदात को अंजाम देकर बदमाश बड़े आराम से भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



पुलिस को लवकुश यादव ने बताया कि मंगलवार को वे किसी काम से हथकिला गए थे। उनकी मां बादामा मवेशी लेकर बाहर गई थीं। घर पर पत्नी पुष्पा अकेली थी और खाना बना रही थी। शाम पांच बजे दो बदमाश घर में घुस आए और पुष्पा का मुंह दबाते हुए चाकू गले पर रख दिया। विरोध करने पर एक युवक ने उसकी पिटाई भी की। इसके बाद बदमाश अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपये के जेवर और छह हजार रुपये लेकर मौके से भाग निकले।


बदमाशों के जाने के बाद पुष्पा ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और शोर मचाया। आसपास के लोग इकट्ठा हुए और बदमाशों का पीछा किया लेकिन उन्हें पकड़ न सके। ग्रामीणों के मुताबिक बदमाश बाइक से आए थे। आबादी के बीच घर में घुसकर लूटपाट की वारदात से ग्रामीण दहशत में हैं। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हाे रहा है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




जुलाई में इसी घर में हुई थी चोरी
इसी घर में 10 जुलाई को चोर छत के रास्ते घुसे थे। उन्होंने बक्से का ताला तोड़कर एक गुल्लक और सोने की लॉकेट चोरी कर ली थी। उस समय पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। अब दोबारा बड़ी वारदात होने से ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें