फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: समाधान दिवस में बेहोश होकर गिरी महिला

Sun, 09 Mar 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी थाने के गेट पर महिला के बेहोश होने के बाद उसे उठाती महिला पुलिसकर्मी व स्थानीय लोग।-स्रोत
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लोगों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अमेठी कोतवाली में पहुंची एक बुजुर्ग महिला परिसर में ही बेहोश होकर गिर गई। महिला के परिजनों का आरोप कि उसके बेटे को बाल पकड़कर कोतवाल ने थाने में बैठा लिया, जिससे बुजुर्ग महिला परेशान होकर बेहोश हो गई। वहीं, कोतवाल बृजेश सिंह का कहना है कि महिला ड्राॅमा कर रही थी।
विज्ञापन






अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को समाधान दिवस में महिला फरियादियों की संख्या ज्यादा दिखी, जो न्याय के लिए बार-बार अफसरों के कार्यालयों का चक्कर काट रहीं हैं और उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के जमालपट्टी निवासी बाबूलाल अपनी पत्नी सुरपति के साथ कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में शनिवार को शिकायत करने आए थे। बुजुर्ग का आरोप है कि उसके खेत में सफेदा का पेड़ लगा है, जिसे वह काटना चाहता है। यही शिकायत बुजुर्ग को करना महंगा पड़ गया।



बुजुर्ग का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत करने पर उनके छोटे बेटे को ही कोतवाली में बाल खींच कर बैठा लिया। पति-पत्नी को फटकार कर बाहर भगा दिया। पति का आरोप था कि कोतवाली गेट के बाहर आते ही पत्नी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। करीब 20 मिनट तक महिला गेट के बाहर सड़क पर बैठी रही, जिसके बाद उसे महिला सिपाहियों ने ई रिक्शे से अमेठी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें