फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तार में उतरे करंट से महिला की मौत,

Sun, 29 Jun 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों (अमेठी)। जोरवारपुर गांव में शुक्रवार रात खेत में लगे तार में उतरे करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस खेत मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




गांव निवासी श्यामवती (58) शुक्रवार रात अपने पति समर बहादुर गुप्ता के साथ खेत गई थीं। देर रात दोनों वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में श्यामवती का संतुलन बिगड़ गया। गिरने के दौरान उसका हाथ पास के खेत में फसल सुरक्षा के लिए लगे तार से छू गया। तार में उतरे करंट के कारण महिला तार से चिपक गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद करा महिला को तार से अलग किया। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

मृतका के पति समर बहादुर ने बताया कि खेत गांव के सुरेंद्र मिश्रा का है, जिन्होंने जानवरों से फसल बचाने के लिए खेत की तार से घेराबंदी कर रखी थी। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि सुरेंद्र मिश्रा पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन





मां के जाने से टूटा सहारा
श्यामवती की मौत की सूचना मिलते ही उनकी विवाहित बेटियां अर्चना, कल्पना और वंदना मायके पहुंचीं और मां के शव से लिपटकर रोने लगीं। बेटियों का विलाप सुनकर हर किसी की आंख नम हो गई। श्यामवती के पति समर बहादुर गुप्ता भी सदमे में हैं। हादसे के बाद परिवार के साथ गांव में भी मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें