फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सहन के विवाद में ग्रामीण की लाठियों से पीटकर हत्या

Sun, 02 Nov 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
रामगंज के त्रिसुंडी गांव में मुकेश के गमगीन परिजन। स्त्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
भादर। रामगंज थाना क्षेत्र के त्रिसुंडी गांव में शनिवार सुबह सहन के विवाद में मुकेश यादव (45) की पड़ोसी ने अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल सुल्तानपुर में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर आ गए और हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रदर्शन करने लगे। सीओ के समझाने पर मुकेश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन




भाई संजय यादव ने बताया कि मुकेश सुबह अपने घर के बगल मिट्टी की खोदाई कर सहन में भरे पानी में डाल रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी सुकई यादव अपने पुत्रों राजेश यादव और बृजेश यादव के साथ वहां पहुंचे और मुकेश को रोका। इसी को लेकर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि तीनों ने मिलकर मुकेश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पिटाई से मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकले। परिजन घायल मुकेश को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मुकेश की मौत हो गई।


दोपहर करीब 12 बजे परिजन शव घर लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने हत्या किए जाने की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने तहरीर बदलने का दबाव बनाया, जिसके चलते नाराज घरवालों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। रामगंज के थानाध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह और परिजनों के बीच नोकझोंक भी हुई। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया गया है। तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन







तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मुकेश की मौत के बाद पत्नी मिथिलेश का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन बच्चों में बड़ा बेटा नवनीत यादव इंटर का छात्र है। दूसरा बेटा अभिषेक कक्षा 11 में पढ़ता है और सबसे छोटी बेटी खुशबू कक्षा तीन की छात्रा है। तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। चार वर्ष पूर्व मुकेश कोलकाता में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। हृदयरोग होने पर बाईपास सर्जरी के बाद वह घर आकर खेतीबाड़ी से परिवार का खर्च चलाते थे। मृतक के बड़े भाई संजय और मुन्ने ननिहाल में रहते हैं। ग्रामीण और रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें