फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सच्चा मित्र वही जो कठिन समय में दे साथ

Mon, 16 Nov 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भादर के मीरगंज सोनारी गांव में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
भादर। मित्रता का रिश्ता पद, प्रतिष्ठा और धन-दौलत से नहीं, बल्कि आपसी विश्वास और आत्मीयता से मजबूत होता है। सच्चा मित्र वही है, जो कठिन समय में भी अपने साथी का साथ न छोड़े। भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता इसका अनुपम उदाहरण है। मीरगंज सोनारी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन प्रवाचक ब्रह्मदेव पांडेय ने इस प्रसंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को निस्वार्थ प्रेम और मित्रता की सीख दी।
विज्ञापन


प्रवाचक ने बताया कि निर्धन सुदामा जब अपने बाल सखा श्रीकृष्ण से मिलने द्वारिका पहुंचे तो भगवान ने राजसी वैभव छोड़कर उनका आत्मीय स्वागत किया। श्रीकृष्ण ने मित्र को गले लगाया और उनके चरण पखारे। इस प्रसंग में भगवान का प्रेम और भक्त के प्रति समर्पण झलकता है।

उन्होंने कहा कि ईश्वर भक्त के धन और वैभव को नहीं, बल्कि उसके निर्मल मन और सच्चे भाव को महत्व देते हैं। इस मौके पर मुख्य यजमान कमला देवी, भोले शंकर तिवारी, राधा तिवारी, आलोक तिवारी, श्रीभगवान मिश्र, उमाशंकर तिवारी, यदुवंश मणि त्रिपाठी, रामचंद्र तिवारी, संजय तिवारी, अनिल तिवारी, चंद्रभूषण तिवारी, शहनुमान शुक्ल और जग नारायण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें