फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भट्ठा मालिक से पौने दो लाख लेकर रफूचक्कर हुआ ठग

Mon, 22 Apr 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ईंट-भट्ठे के लिए मजदूर दिलाने के नाम पर छत्तीसगढ़ के एक जालसाज ने भट्ठा मालिक से एक लाख 76 हजार कैश लेकर फरार हो गया। अब न वह फोन उठा रहा है और न ही मजदूरों को भेज रहा है। रविवार को पीड़ित ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जामो इलाके के पूरे छत्ता सिंह मजरे गोरियाबाद गांव निवासी राजेश सिंह का कहना है कि क्षेत्र के पूरे मिश्रन मजरे अहद में ईंट-भट्ठा चलाते हैं। 25 फरवरी 24 को उनके भट्ठे पर छत्तीसगढ़ के लोहरीपुर बासना महासमुंद निवासी गोरेदास आया था। ईंट भट्ठे के लिए मजदूर दिलाने का वादा किया। वह पहले भी मजदूर भेज चुका था। पीड़ित का आरोप है कि गोरेदास के भरोसे में आकर मजदूर मंगवाने की हामी भर दी। जिसके एवज में गोरेदास ने एक लाख 76 हजार रुपये लिए और रात में ही गायब हो गया। इसके बाद न उसने मजदूर भेजे और न ही वह फोन उठा रहा है। इस मामले को लेकर पीड़ित भट्ठा स्वामी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें