फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दो महीने का विशेष अभियान शुरू

Wed, 04 Nov 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी पात्रों के कार्ड बनाने के लिए एक नवंबर से 31 दिसंबर तक दो महीने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने सोमवार को हुई बैठक में अधिकारियों को ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान चलाकर सभी पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस विशेष अभियान में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों, अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और निर्माण श्रमिकों को शामिल किया जाएगा। डीएम ने गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर छूटे हुए लाभार्थियों को चिह्नित करने और प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार का लाभ उठाने की अपील की। बैठक में सीडीओ पूजा साहू, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह और जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें