फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का ईनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय थाने की पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त मुठभेड़ में गैंगेस्टर एक्ट का वांछित व 25 हजार रुपये का एक ईनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मुठभेड़ के दौरान बाएं पैर में गोली लगने से बदमाश व हाथ में गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया। तलाशी के दौरान बदमाश के पास से एक पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

अपराधियों की धरपकड़ के लिए संचालित अभियान के दौरान सोमवार रात गौरीगंज एसएचओ अरुण कुमार द्विवेदी व एसओजी प्रभारी विनोद यादव शहर के सब्जी मंडी तिराहे पर मौजूद थे। इसी बीच रायबरेली की ओर से आ रहा एक बाइक सवार पुलिस को देखकर सैठा रोड की ओर मुड़कर भागने लगा।
पुलिस टीम ने उसका पीछा करते सैठा रोड पर स्थित एआरटीओ कार्यालय के पास जैसे ही उसके समीप पहुंचे तो उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया और सैठा बॉर्डर की ओर भागने लगा। एसएचओ सैठा बॉर्डर पर मौजूद दरोगा लक्ष्मीकांत सोनकर को सूचना देते हुए उसका पीछा करते रहे। बॉर्डर से पहले ही फोर्स ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन

इस दौरान बाइक से गिरने के बाद भी वह पुलिस टीम पर फायरिंग करता रहा। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में फायर करते हुए उसे दबोच लिया। मुठभेड़ में जहां बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी वहीं टीम में शामिल सिपाही अंकित पांडेय के बाएं हाथ की कोहनी को छीलते हुए गोली निकल गई।
पूछताछ में बदमाश की पहचान सुलतानपुर जिले के थाना हलियापुर के गांव पिपरी निवासी राहुल विश्वकर्मा के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पता चला कि पकड़ा गया बदमाश जगदीशपुर में गैंगेस्टर एक्ट में फरार चल रहा है जिस पर एसपी की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। उसके पास से एक पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ है। दोपहर बाद मीडिया से मुखातिब एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें