फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत

Wed, 30 Sep 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
शिवरतनगंज के महेशपुर गांव में गिरी मकान की दीवार। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
सिंहपुर। शिवरतनगंज के महेशपुर गांव में मंगलवार दोपहर कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इसके मलबे में दबकर सुखराजा (80) की मौत हो गई। हादसे के समय वह घर के बाहर कच्ची दीवार के सहारे रखे छप्पर के नीचे बैठी थीं। सुखराजा की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन


बेटी महदेई ने बताया कि उनकी मां दोपहर में छप्पर के नीचे बैठी थीं। बारिश के कारण कच्ची दीवार में नमी आ गई थी। अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और सुखराजा उसके मलबे में दब गईं। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे की जानकारी मिलने पर तहसीलदार तिलोई अभिषेक यादव और क्षेत्रीय लेखपाल संदीप पांडेय मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। लेखपाल ने घटना की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है। अधिकारियों ने परिवार से घटना की जानकारी भी ली।
विज्ञापन


तहसीलदार अभिषेक यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार अनुमन्य सहायता दिलाई जाएगी। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि कच्ची दीवार के मलबे में दबने से वृद्धा की मौत हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वृद्धा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी घटना पर दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें