फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जुलाई माह में चलेगा पौधरोपण का वृहद अभियान

Sat, 08 Jun 2024 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। स्थानीय ब्लाॅक सभागार में शुक्रवार को वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में पेड़ बचाओ अभियान की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी एसके श्रीवास्तव के नेतृत्व में पौधरोपण तकनीक को लेकर आयोजित कार्यशाला में ग्राम प्रधान, सचिव रोजगार सेवक सहित बीडीओ और सभी एडीओ शामिल हुए। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आगामी जुलाई माह में पौध रोपड़ का वृहद अभियान चलेगा। कार्यशाला में पौधरोपण के पूर्व और बाद में की जाने वाली तैयारियों और सावधानियों के बारे में बताया गया। बीडीओ मुसाफिरखाना ने सभी जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों को पौधरोपण को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें