फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शाहगढ़ में बनाया जाएगा फायर स्टेशन

Sun, 14 Jun 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। क्षेत्र में आग की घटनाओं से निपटने की तैयारी को मजबूती मिलने जा रही है। ब्लॉक मुख्यालय पर फायर स्टेशन स्थापित करने के लिए करीब एक हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर ली गई है। फायर स्टेशन बनने से क्षेत्र के 39 गांवों और करीब दो लाख आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। अभी आग लगने की सूचना पर दमकल वाहन गौरीगंज, मुंशीगंज और मुसाफिरखाना से पहुंचते हैं, जिससे राहत कार्य में देरी हो जाती है।
विज्ञापन



क्षेत्र में हर वर्ष आग लगने की घटनाओं में फसल, मकान और घरेलू सामान को नुकसान पहुंचता है। शाहगढ़ में फायर स्टेशन बनने से दमकल वाहन कम समय में घटनास्थल तक पहुंच सकेंगे। इससे आग पर शीघ्र काबू पाने में मदद मिलेगी और नुकसान भी कम होगा। राजस्व और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर सीमांकन पूरा कर लिया है।
तहसीलदार सूरज प्रताप सिंह ने बताया कि भूमि चिह्नित कर रिपोर्ट संबंधित विभागों को भेजी जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।


उधर शाहगढ़ ब्लॉक मुख्यालय में हेलीपैड भी बनाया जाएगा। इसका उपयोग प्राकृतिक आपदा, राहत एवं बचाव कार्यों तथा वीआईपी आवागमन के दौरान किया जा सकेगा। अधिकारियों का कहना है कि हेलीपैड बनने से आपात स्थिति में राहत दलों और संसाधनों की आवाजाही तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें