फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चुनावी रंजिश में पीएसी जवान से हुआ था झगड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Dec 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुंशीगंज के करैया गांव में पीएसी जवान की पिटाई के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीएसी जवान के पिता गिरिजा शंकर तिवारी की तहरीर पर अभय सिंह उर्फ गोलू और मानसिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस की जांच में विवाद के दौरान गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

गिरिजा शंकर तिवारी ने बताया कि उनका बेटा शशांक मणि तिवारी पीएसी में है। उसकी तैनाती लखनऊ में है। वह अवकाश पर घर आया था। रविवार को गांव में क्रिकेट खेलते समय विवाद हो गया। आरोप है कि पंचायत चुनाव से जुड़ी पुरानी रंजिश के चलते अभय सिंह और उसके साथियों ने शशांक की पिटाई कर दी। तहरीर में फायरिंग की बात भी कही गई है, लेकिन पुलिस के अनुसार चिकित्सकीय जांच में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। मेडिकल रिपोर्ट में किसी तरह की गोली से लगी चोट नहीं पाई गई। इस बिंदु पर अलग से जांच की जा रही है।
चर्चा है अभय सिंह हाल में जमानत पर बाहर आया था। पूर्व में उस पर दुकानदार से विवाद के दौरान फायरिंग का मामला दर्ज हो चुका है। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें