फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शौचालय साफ करते समय लगा करंट, किसान की मौत

Sat, 28 Jun 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज के ग्राम पंचायत अहुरी निवासी किसान रामसहाय मौर्य (42) की बृहस्पतिवार रात करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह शौचालय के गड्ढे की सफाई कर रहे थे।
विज्ञापन



गंदा पानी निकालने के लिए उन्होंने टुल्लू पंप चलाया। उसी दौरान उन्हें करंट लगा और वह गिर पड़े। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि यह आकस्मिक हादसा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



रामसहाय की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी पत्नी नेहा बार-बार बेहोश हो जा रही थी। बड़ी बेटी सेजल बिलखते हुए बस एक ही बात कह रही थी कि अब मेरी पढ़ाई कौन पूरी कराएगा। छोटी बेटी लवली पिता के शव से लिपटकर रो रही थी। बेटा अमरेंद्र कभी मां को संभाल रहा था तो कभी बहनों को। ग्रामीणों ने बताया कि रामसहाय बहुत मेहनती और जिम्मेदार इंसान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें