फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हाईटेंशन तार की चपेट में आया किसान, मौत

Wed, 03 Sep 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। मुंशीगंज के पूरे कृतार्थ पाठक जलामा गांव निवासी किसान रामदुलारे (50) की मंगलवार को खेत की देखभाल के दौरान हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस और ऊर्जा विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन



पत्नी रानी ने बताया कि रामदुलारे सुबह खेत पर काम करने गए थे। गांव स्थित उद्यान विभाग की नर्सरी के पास 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का करंट जमीन पर उतर रहा था। उसी दौरान वह इसकी चपेट में आकर झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बिजली आपूर्ति रुकवाई और ग्रामीणों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।



किसान रामदुलारे की मौत से पत्नी रानी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे कृष्णा और विवाहित बेटियां कविता, बबिता, अमिता और सविता पिता की असमय मौत से गमगीन हैं। गांव के लोग और रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में लगे हैं। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। विधिक कार्रवाई की गई है। वहीं पनियार पावर हाउस के जेई अशोक कुमार पाल ने कहा कि मामले संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें