फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत

Sun, 20 Apr 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज क्षेत्र के बेसरवा गांव निवासी मेवालाल (55) की शुक्रवार शाम कस्बे में पशु अस्पताल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मेवालाल की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


गोविंद प्रसाद ने बताया कि उनके पिता मेवालाल उनकी ससुराल खानापुर गांव में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने साइकिल से गए थे। रात में वापस लौटते समय पिता की साइकिल मोहनगंज कस्बे में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। हादसे में घायल पिता को लोगों को सीएचसी तिलोई पहुंचाया। पिता के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना पर परिजन संग वह भाग कर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि पिता को डॉक्टर मृत घोषित कर चुके हैं।


मेवालाल की मौत के बाद बेटे गोविंद, किरसन, पत्नी निर्मला का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें