फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खेलते समय गड्ढे में डूबा बालक, मौत

Mon, 11 Aug 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली के बरसंडा निवासी मोहम्मद अशफाक के आठ वर्षीय पुत्र फैज की शनिवार को गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
विज्ञापन




फैज दरवाजे के नजदीक स्थित मजार की छोटी दीवार के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दीवार से सटे गड्ढे में बरसाती पानी भरा था, जिसमें मछलियां तैर रही थीं। बच्चों के मुताबिक फैज मछलियों को देखते हुए अचानक फिसलकर पानी में गिर गया और डूबने लगा। यह देख पास मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिस पर परिजन दौड़कर पहुंचे और उसे बाहर निकाला। आननफानन उसे ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।



फैज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बड़ी बहन रुकैय्या समेत तीनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां अंजुम बेटे की मौत के सदमे में बार-बार अचेत हो जा रही हैं। परिजन गमगीन माहौल में उसे घर ले गए और दफना दिया। एसओ मुकेश पटेल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए समझाया गया, लेकिन उन्होंने लिखित पत्र देकर पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें