बाजारशुकुल में पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकालते भा
बाजारशुकुल (अमेठी)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को गायत्रीनगर तिराहे पर आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतंकवादी घटना में मारे गए निर्दोष लोगों की आत्मा के शांति के लिए मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।
कार्यकर्ताओं ने गायत्रीनगर तिराहे से कैंडल मार्च निकालते हुए पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान दीपक पाठक, हरिकेश तिवारी, शंकर बक्स सिंह, शेषनाथ तिवारी, बद्री प्रसाद तिवारी, रमेश तिवारी, शुभम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
शाहगढ़ (अमेठी)। कस्बा स्थित अस्पताल तिराहे पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष काशी प्रसाद मिश्रा और सेवा भारती के जिलाध्यक्ष उमाशंकर शुक्ला के नेतृत्व में रैली निकाली गई। पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया गया। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए विरोध स्वरूप पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष घीसन मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम चौहान, रवींद्र पांडेय, राम उजागिर मिश्रा, आशीष शुक्ला, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)