फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विकास कार्यों के लिए 27.90 करोड़ का बजट पास

Fri, 18 Apr 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। नगर पालिका परिषद जायस के 25 वार्डों में विकास कार्यों को गति देने के लिए बृहस्पतिवार को पालिका कार्यालय में बैठक हुई। इसमें वर्ष 2025-26 के लिए 27 करोड़ 90 लाख रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। इस बजट से सड़कों का निर्माण, नालियों की मरम्मत, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था और बिजली सामग्री की खरीदारी की जाएगी।
विज्ञापन



बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा सिंह ने की। विकास योजनाओं को वार्डवार प्राथमिकता के आधार पर तैयार किया गया है, जिससे नगर के प्रत्येक हिस्से में संतुलित विकास सुनिश्चित हो सके। अध्यक्ष मनीषा सिंह ने बताया कि उनका प्रयास है कि पारदर्शी तरीके से बजट का क्रियान्वयन हो और हर वार्ड को उसकी जरूरत के हिसाब से पर्याप्त विकास कार्य मिलें।


नगरवासियों की मूलभूत जरूरतें जैसे सड़क, पानी, लाइट और नाली प्राथमिकता में हैं। पालिका अधिकारियों के अनुसार, बजट पास होने के बाद संबंधित कार्यों के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और समयबद्ध ढंग से योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। बैठक में सभी सभासद मौजूद थे और उनकी सर्वसम्मति से विकास कार्यो की रुपरेखा तैयार की गई है।
विज्ञापन







खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप
बैठक के बाद सभासद अशोक मौर्य ने विकास कार्यों और खरीदारी में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने वाटर कूलर और विद्युत उपकरणों की खरीद में अनियमितताओं का आरोप लगाया। कहा कि जनता के हित में लगाए गए वाटर कूलरों की गुणवत्ता खराब है और बिजली की लाइटें भी मानकों पर खरी नहीं उतरतीं। सभासद ने मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें