फुरसतगंज (अमेठी )। क्षेत्र से गुजरने वाले रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग पर पावर हाउस के पास बृहस्पतिवार रात उन्नाव के बीघापुर क्षेत्र के इंदेमऊ गांव निवासी धुन्नी सिंह (35 ) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक फुरसतगंज कस्बे में गन्ना रस बिक्री कर परिवार का पालन पोषण करता था।
विजय सिंह के मुताबिक उनका बेटा धुन्नी सिंह फुरसतगंजमें गन्ने का रस बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बेटा कस्बे के पास पावर हाउस के पास किराए के मकान में रहता था। बृहस्पतिवार रात दुकान से कमरे पर जाते समय अज्ञात वाहन ने बेटे की साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बेटे की सीएचसी फुरसतगंज में मौत हो गई।
इसके बाद पुलिस ने उन्हें फोन कर जानकारी दी। इसके बाद वह भाग कर मौके पर पहुंचे। बताया किधुन्नी सिंह चार भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। वह किसान हैं और मां गृहिणी हैं। धुन्नी की शादी प्रतापगढ़ जनपद के नवगिरवा गांव में हुई थी। उनकी एक दो साल की बेटी भी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया गया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।