फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 93 लाख खर्च, फिर भी 90 स्कूलों में बिजली नहीं

Sat, 17 Aug 2024 04:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पॉवर कॉर्पोरेशन को 93 लाख रुपये देने के बावजूद जिले के 90 परिषदीय स्कूलों में अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं किया गया। इन स्कूलों में बिजली की वायरिंग हुई है। बल्ब लगे हैं, पंखे लटक रहे हैं। पर, इनके संचालन के लिए बिजली ही नहीं है।
विज्ञापन


यह हाल तब है जब बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के 144 स्कूलों में बिजली कनेक्शन के लिए पावर कारपोरेशन को अप्रैल में ही धनराशि दे दिए थे। बिजली के अभाव में उमस भरी गर्मी में बच्चे व शिक्षक पठन-पाठन को मजबूर हैं।
सर्वे में जिले के 144 स्कूलों में विद्युत कनेक्शन नहीं होने की बात सामने आई थी। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्युत कनेक्शन के लिए पावर कॉर्पोरेशन से बात की थी। कारपोरेशन ने 93 लाख का एस्टीमेट दिया था। शासन से धन मिलने के बाद विभाग ने अप्रैल में पावर कारपोरेशन के खाते में धनराशि भेजते हुए बीईओ व प्रधानाध्यापकों को कनेक्शन करवाने को कहा था।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन का दावा था कि जुलाई में स्कूल खुलने से पहले ही विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा। अगस्त का पहला पखवाड़ा बीत गया, लेकिन 90 स्कूलों में बिजली नहीं पहुंची। बिना बिजली के बच्चों को बिना पंखे के गर्मी में पढ़ना पड़ता है। बेसिक शिक्षा विभाग ने पावर कारपोरेशन के एसडीओ को पत्र भेजकर जल्द ही विद्युतीकरण कराने की मांग की है। कंपोजिट ग्रांट से वायरिंग के साथ पंखा लगा होने के बावजूद बच्चे गर्मी में परेशान हैं।
कनेक्शन करवाने की मांग
144 स्कूलों में विद्युतीकरण के लिए 11 अप्रैल को पावर कारपोरेशन को 93 लाख रुपये भेज दिए गए हैं। पावर कारपोरेशन की लापरवाही से अभी तक विद्युतीकरण का काम नहीं हुआ है। पावर कार्पोरेशन को स्कूलों की सूची भेजकर जल्द कनेक्शन करवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

-संजय कुमार तिवारी-बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें