प्रतिकात्मक चाबी को लिए लाभार्थी
गौरीगंज(अमेठी)। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद जिले के 8772 लाभार्थियों को चाबी सौंपी गई। जिसे पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।शुक्रवार को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, डीएम राकेश कुमार मिश्र, सीडीओ सान्या छाबड़ा, पीडी ऐश्वर्य यादव के साथ ही अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में आवास की चाबी सौंपी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 710 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी व प्रमाण पत्र, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 2 लाभार्थियों को आयुष्मान पीवीसी कार्ड तथा पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 10 लाभार्थियों को 1.60 लाख का ऋण स्वीकृति डेमो चेक वितरित किया।