फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एमएसपी पर धान खरीद को 83 केंद्र मंजूर

Sun, 23 Aug 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिलाने के लिए प्रशासन ने खरीद की तैयारी शुरू कर दी है। चारों तहसीलों में 83 क्रय केंद्रों की पहली सूची मंजूर हुई है। तिलोई में 25, गौरीगंज और मुसाफिरखाना में 20-20 तथा अमेठी में 18 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर पंजीकृत किसानों की बायोमीट्रिक पहचान के बाद धान खरीदा जाएगा और भुगतान सीधे बैंक खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन



धान खरीद की जिम्मेदारी खाद्य विभाग, प्रादेशिक कोऑपरेटिव फेडरेशन (पीसीएफ), प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन (पीसीयू), उत्तर प्रदेश सहकारी संघ (यूपीएसएस), सहकारी समितियों, मंडी और भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से तय केंद्रों पर रहेगी। केंद्रों पर किसानों की उपज निर्धारित मानकों के अनुसार खरीदी जाएगी। जिले में खरीफ सीजन में करीब 1.33 लाख हेक्टेयर भूमि में धान की रोपाई हुई है। केंद्रों के निर्धारण से किसानों को स्थानीय स्तर पर उपज बेचने की सुविधा मिलेगी।

प्रशासन की ओर से खरीद से पहले केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कराने की तैयारी की जा रही है। विपणन सत्र 2026-27 के लिए सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष सामान्य धान का एमएसपी 2369 रुपये था। इस बार इसमें 72 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन



जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि किसानों की सुविधा को देखते हुए 83 केंद्रों को मंजूरी मिली है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत खरीद कर किसानों को भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें