फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 80 विद्यार्थी अनुपस्थित

Sun, 06 Apr 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन दो केंद्रों पर हुआ। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की तरफ से आयोजित इस परीक्षा में कुल 80 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा दोपहर दो बजे से सेपियन स्कूल रायपुर फुलवारी और सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर, केशवनगर में आयोजित की गई।
विज्ञापन



सेपियन स्कूल परीक्षा केंद्र में कक्षा छह के लिए कुल 384 विद्यार्थियों में से 338 उपस्थित रहे, जबकि 46 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर केंद्र पर कक्षा छह में कुल 265 में से 240 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए और 25 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। कक्षा नौ की परीक्षा में कुल 77 विद्यार्थियों में से 68 ने परीक्षा दी, जबकि नौ विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। एनटीए के सिटी कोऑर्डिनेटर देवमणि उपाध्याय ने दोनों केंद्रों का निरीक्षण किया।


परीक्षा का आयोजन डॉ. धनंजय सिंह एवं डॉ. संतोष कुमार सिंह की देखरेख में हुआ। डॉ. धनंजय सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों का प्रवेश केंद्र पर दोपहर 12 बजे से शुरू हुआऔर डेढ़ बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। कक्षा छह की परीक्षा शाम साढ़े चार बजे समाप्त हुई, जबकि कक्षा नौ की परीक्षा का समापन शाम पांच बजे हुआ। परीक्षा के दौरान एनटीए के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें