फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों पर मनाया जाएगा सातवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना महामारी के चलते सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में कोई सामूहिक कार्यक्रम नहीं आयोजित होगा। डीएम ने लोगों से अपने घरों पर योग करने की अपील की है।
विज्ञापन

शासन की ओर से तीन प्रकार का योग कर योग चैलेंज दिवस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की बात कही है। इसमें विजेता तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से 21 मई को आयोजित होने वाले सातवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर किसी भी प्रकार का सामूहिक आयोजन नहीं कराने का निर्णय लिया गया है।
शासन ने लोगों से अपने घरों पर परिवार के साथ सामाजिक दूरी का पालन करते हुए योग करने की अपील की है। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक के अफसरों को प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

कहा कि लोग अपने घर, कार्यालय व अन्य प्रतिष्ठान पर योग जरूर करें। बताया कि इस वर्ष केंद्र, राज्य व जिला स्तर पर योग दिवस चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
इसमें योग वीडियो, योग कला एवं योग क्विज प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता के लिए तीन श्रेणी बनाई गई है। इसमें पांच से 18 वर्ष, 18 से 60 वर्ष तथा 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक प्रतिभाग कर सकते हैं।
कहा कि इसके लिए 21 जून की मध्य रात्रि 12 बजे तक योगाभ्यास करते हुए दो से चार मिनट का वीडियो आयुष कवच पर अपलोड करें। लिंक के साथ चुने गए तीन प्रतिभागियों को सरकार की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
अमेठी में नेहरू युवा केंद्र ने योग दिवस पर ऑनलाइन चेन बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए युवा मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को योगाभ्यास कराने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन

पतंजलि योग संस्थान की ओर से योग एवं प्राणायाम के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें