फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 72 यूनिट, भेजा 12 हजार का बिजली बिल

Sun, 16 Nov 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मुसाफिरखाना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस कतार में खड़े फरियादी। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। मुसाफिरखाना में डीएम संजय चौहान, एसपी अपर्णा रजत कौशिक और विधायक सुरेश पासी ने संयुक्त रूप से सुनवाई की। अमेठी में एडीएम अर्पित गुप्ता और एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह, तिलोई में सीडीओ सचिन कुमार सिंह और गौरीगंज में एडीएम न्यायिक अनिल चतुर्वेदी फरियादियों की समस्याएं सुनने पहुंचे। अधिकतर मामलों में लोगों को निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन



गौरीगंज में माधवपुर वार्ड निवासी अधिवक्ता सूर्यप्रकाश त्रिपाठी ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि हर माह समय से बिजली बिल जमा करते हैं, इसके बावजूद इस बार मात्र 72 यूनिट पर 12 हजार रुपये का बिल भेज दिया गया। ऊर्जा निगम के कार्यालय में कई बार चक्कर लगाने के बाद भी समाधान नहीं हुआ। रोहसी खुर्द निवासी जियालाल ने भी बिजली बिल को लेकर असंतोष जताया। कहा कि पिछले माह 8300 रुपये बिल आया था, इस माह 9300 रुपये भेज दिया गया। कई बार शिकायत करने के बाद भी सिर्फ आश्वासन मिला।

पचेहरी निवासी अवध नारायण मौर्य ने बताया कि वह तीन वर्षों से चकमार्ग खाली कराने के लिए तहसील और थाने के चक्कर लगा रहे हैं। कई मंचों पर शिकायत करने के बाद भी राजस्व कर्मी विपक्षियों से मिलकर गलत रिपोर्ट लगा रहे हैं। सुजानपुर निवासी श्रीराम ने आरोप लगाया कि श्मशान भूमि पर कब्जा किया जा रहा है और शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन



मुसाफिरखाना में समाधान दिवस में मंगौली निवासी केशपती ने डीएम से शिकायत की कि राष्ट्रीय राजमार्ग 330 ए विस्तार में उनकी भूमि विवादमुक्त घोषित होने के बाद भी भुगतान नहीं मिला। रामावती निवासी मोहम्मदपुर ने सड़क निर्माण में गई जमीन का मुआवजा मांगा। बाबूपुर सरैया निवासी मुख्तार अहमद और शादीपुर निवासी महंत सिंह ने चकमार्ग खाली कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें