फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रोजगार मेले में 71 युवाओं को मिली नौकरी

Wed, 11 Jun 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई(अमेठी)। डीबीएस निजी आईटीआई कॉलेज तिलोई में मंगलवार को रोजगार मेले और कॅरिअर काउंसिलिंग का आयोजन हुआ। जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय आईटीआई गौरीगंज के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में 173 युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें एजी इंटरप्राइजेज ने 43 और ब्राइट फ्यूचर ने 28 अभ्यर्थियों का चयन किया।
विज्ञापन




मेले का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक संजय सिंह ने दीप जलाकर किया। इस दौरान राजकीय आईटीआई गौरीगंज के प्लेसमेंट प्रभारी अजय कुमार सिंह और राजकीय आईटीआई तिलोई के प्रभारी संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे। प्रारंभ में अजय कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि आयोजन का उद्देश्य 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के युवाओं को रोजगार से जोड़ना है।



प्रबंधक संजय सिंह ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कंपनियों को जानें, समझें और उनसे जुड़ने का प्रयास करें। इस तरह के आयोजनों से आसपास के युवाओं में भी अपने कौशल को निखारने की प्रेरणा मिलेगी। जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने अभ्यर्थियों को विभिन्न कॅरिअर विकल्पों और स्वरोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को अपने कौशल के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें